EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर पहुंचे अंकुर शर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    28 Jun 2026 18:28 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम में प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद अंकुर शर्मा का पहली बार जहांगीराबाद आगमन हुआ। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे जोश, उत्साह और गर्मजोशी के साथ जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए।

बुलंदशहर से दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ जहांगीराबाद पहुंचे प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, आशीष वत्स समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर में प्रवेश से पूर्व शिवाली चौराहे पर समाजसेवी शिवा विजय ने फूलमाला व हनुमान गदा भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।
जहांगीराबाद में प्रवेश करते ही चांदोक दोराहे पर पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी व नगराध्यक्ष कैलाश सैनी ने अपनी टीम के साथ बुके भेंट कर प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर हरीश सिसौदिया व भाजपा कार्यकर्ताओं, सब्जी मंडी चौराहे पर व्यापारी नेता रोहित पहाड़ी, मनमोहन अग्रवाल व सुभाष अग्रवाल, दरबार बैंड गली पर पंकज शर्मा (फोटो स्टूडियो), छतरी वाला कुआं क्षेत्र में बब्बू भैया तथा बिजलीघर चौराहे पर सभासदपति मनोज गुप्ता, मनोज शास्त्री, मोहित गौड़ के नेतृत्व में समर्थकों ने फूल-मालाओं, चुनरी और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
स्वागत से अभिभूत प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी कार्यशैली की पहली प्राथमिकता होगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाएगा।
अपने नगर प्रवास के दौरान अंकुर शर्मा ने छतरी वाला कुआं स्थित हनुमान मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत वह आहार स्थित प्राचीन एवं पौराणिक मां अवंतिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता केपी सिरोही, मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी, रिंकू राणा, संजय लोधी, संतोष लोधी, अजय कौशिक, सचिन गोयल, विष्णु बाबा, अरविंद शर्मा, प्रिंस जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। रिपोर्ट- सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188769

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना