फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गौतम बुध नगर नोएडा। निठारी गांव निवासी मालती देवी पत्नी रमेश चंद्र गुप्ता ने दिल्ली के करावल नगर स्थित कमल विहार निवासी नरेंद्र कुमार व रंजना पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
मालती देवी के अनुसार, नरेंद्र कुमार ने उन्हें बताया था कि करावल नगर के मकान बी 111 गली नम्बर 4 कमल विहार में उसके नाम 75 गज का एक प्लॉट है, जिस पर एक मंजिल का निर्माण भी हो रखा है। नरेंद्र ने उक्त संपत्ति को बेचने की इच्छा जताई, जिसके बाद मालती देवी ने उसे खरीदने का मन बना लिया।
आरोप है कि दिनांक 26 नवंबर 2025 को मालती देवी ने लगभग 2 लाख रुपये स्वयं व अन्य लोगों से ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि शेष 18 लाख रुपये नकद रूप में नरेंद्र कुमार एवं रंजना को दे दिए। इस प्रकार कुल 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
मालती देवी के पुत्र मोहित गुप्ता ने कई बार नरेंद्र कुमार से संपर्क कर अपनी माँ के नाम पावर ऑफ टॉर्नी अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने की बात कही। आरोप है कि नरेंद्र ने जवाब दिया कि जब तक शेष 30 लाख रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक वह किसी भी प्रकार के दस्तावेज तैयार नहीं कराएगा।
इसके बाद मालती देवी को संपत्ति के संबंध में कुछ अनियमितताओं और संभावित जालसाजी की आशंका हुई। उन्होंने नरेंद्र कुमार एवं रंजन से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि दोनों ने तीन माह का समय मांगा, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी न तो धनराशि वापस की गई और न ही संपत्ति उनके नाम की गई।
मालती देवी का कहना है कि 24 जून 2026 को नरेंद्र कुमार द्वारा पंजाब नेशनल बैंक का 20 लाख रुपये का चेक संख्या 204547 दिया गया, जिसे उन्होंने अपने इंडियन बैंक खाते में जमा कराया। हालांकि, 25 जून 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि उक्त चेक बाउंस हो गया है।
चेक बाउंस होने के बाद मालती देवी ने न्याय पाने के लिए गौतम बुद्ध नगर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। मामले में न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट कृष्णा बैसोया 151044434
