EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विवेक का भारतीय सेना में चयन, परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर
  • 151044115 - GUDIYA RANI 54 65
    28 Jun 2026 16:58 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। जनपद के ग्राम मैथरा के लिए आज का दिन गर्व और खुशी का दिन है। गांव के होनहार युवा विवेक का भारतीय सेना में चयन होने से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जैसे ही चयन की खबर गांव पहुंची, परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों ने मिठाई खिलाकर विवेक को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज विवेक अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए सेना की ट्रेनिंग के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर परिजनों ने उन्हें तिलक लगाकर और शुभकामनाओं के साथ विदा किया। ग्रामीणों ने कहा कि विवेक की सफलता से गांव के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि उनका सपना देश की सेवा करना है और वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
रिपोर्ट गुड़िया रानी 151044115



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना