ग्राम पंचायत बनी की आंगनवाड़ी में "दो बूंद ज़िंदगी की" अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
बनी, 28 जून 2026। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को ग्राम पंचायत बनी की आंगनवाड़ी केंद्र पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को "दो बूंद ज़िंदगी की" के तहत पोलियो की दवा पिलाई गई।
इस अवसर पर डॉ. दीपक जी सोलंकी के मार्गदर्शन में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधाबाई अजमेरिया, आशा कार्यकर्ता प्रेमबाई सोलंकी तथा सहायिका अरुणा अजमेरिया उपस्थित रहीं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को समय पर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर
151188310

20260628112526174244224.mp4