EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्वालियर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर
Link
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 65 76
    27 Jun 2026 20:34 PM



ग्वालियर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। यह पूरा मामला सिरौल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रीवा निवासी और वर्तमान में ग्वालियर के इंद्रामणि नगर में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मुलाकात सुधीर उर्फ बल्लू तोमर से हुई थी। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसे अपने झांसे में लिया।

बताया जा रहा है कि 22 जून को आरोपी ने महिला को नैनागिर तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह काफी भयभीत हो गई।

घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिरौल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 

बाइट - गोविंद भल्लव बगोली थाना प्रभारी सिरोल

20260627203240260162648.mp4

20260627203254615744251.mp4



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना