EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जहांगीराबाद की बदहाल बिजली से परेशान जनता ने किया बिजली कर्मचारियों का घेराव
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 66
    27 Jun 2026 19:39 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर में लगातार चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को जनता का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। शुक्रवार रात भर बाधित रही बिजली आपूर्ति और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने शनिवार सुबह टाउन स्कूल स्थित बिजली घर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए "विद्युत विभाग मुर्दाबाद" के नारे लगाए और संबंधित जेई को तत्काल हटाने एवं निलंबित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय और अधिक गर्मा गए जब विभागीय अधिकारियों के सामने ही एसडीओ ने संबंधित जेई को फोन मिलाया, लेकिन आरोप है कि जेई ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक की कॉल उठाना उचित नहीं समझा। इससे नाराज भीड़ का गुस्सा और बढ़ गया और लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी।
वहीं, महिलाओं ने भी अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। दर्जनों महिलाएं हाथों में चूड़ियां लेकर बिजली घर पहुंचीं और अधिकारियों को चूड़ियां भेंट कर विभाग की कार्यशैली पर तीखा तंज कसा। महिलाओं का कहना था कि यदि अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो उन्हें जिम्मेदारी छोड़ देनी चाहिए।
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और एसडीओ को अपने बीच जमीन पर बैठा लिया और विद्युत आपूर्ति में सुधार का ठोस आश्वासन मिलने तक उन्हें जाने नहीं दिया। काफी देर तक चले हंगामे और वार्ता के बाद मामला शांत हो सका।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान विभागीय अधिकारियों की उच्चाधिकारियों से बातचीत हुई, जिसके बाद संबंधित जेई को जहांगीराबाद से हटाने और जनहित में नए जेई की तैनाती करने का आश्वासन दिया गया। हालांकि इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।
इस दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने विद्युत अधिकारियों से तीखी नोकझोंक करते हुए नगरवासियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की।
नगर में पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और घंटों की बिजली बाधित रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। शनिवार का यह प्रदर्शन साफ संकेत है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता का आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना