प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उज्जैन के भैरवगढ़ स्थित श्री माणिभद्र यक्षराज तीर्थधाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पूज्य साध्वी कुमुद लता श्री जी महाराज साहब से आशीर्वाद भी लिया। तीर्थधाम के अध्यक्ष सुभाष दुग्गड के नेतृत्व में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, बागमल जैन, ललित कुमार बम, प्रदीप दख, अर्पित कोचर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। मंत्री विजयवर्गीय ने तीर्थधाम की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कमल चौहान
