फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला अशरफ खान में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहाँ एक भतीजे ने अपनी ही चाची की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल है प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अशरफ खान निवासी 30 वर्षीय निशा अपने पति सलीम की अनुपस्थिति में घर पर अपनी 8 महीने की मासूम बेटी के साथ अकेली थीं। इसी बीच उनका भतीजा मोनिस घर पहुँचा। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर तैश में आए मोनिस ने घर में रखे चाकू से निशा पर हमला कर दिया। आरोपी ने बेरहमी से निशा की जांघ, पेट और कलाई पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी मौके पर पहुँचे, तब तक आरोपी मोनिस वहाँ से फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में हत्या का कारण पारिवारिक रंजिश प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुँचा दिया जाएगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981
