EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

13 वर्षीय नाबालिग लड़की से चाकू की नोंक पर कुकर्म, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 56 65
    26 Jun 2026 19:31 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ लगातार छेड़खानी व चाकू की नोंक पर घर में घुसकर कुकर्म किए जाने का बड़ा गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, शनिवार को स्याना व जहांगीराबाद क्षेत्र के हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी भी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगे व हर सम्भव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा देंगे।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी मुस्लिम समुदाय का युवक कथित तौर पर पिछले कुछ समय से नाबालिग किशोरी को परेशान कर रहा था तथा उसके साथ छेड़छाड़ करता था। परिजनों द्वारा विरोध जताने और समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
आरोप है कि 22 जून की रात आरोपी युवक पीड़िता के घर की छत पर पहुंच गया और उसे धमकाते हुए कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण पीड़िता व उसका परिवार भय और तनाव में रहा।
जहांगीराबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रियाएं भी कराई जा रही हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना