हापुड़। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ और सनातन धर्म की सेवा और रक्षा करने व कराने में लगा हुआ है आज दिनांक 25 जून निर्जला एकादशी पर्व पर गौ पुत्रो ने गंगा मैया मे डूबकी लगाई।आज निर्जला एकादशी पावन पर्व पर बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर पर गंगा माता में डुबकी लगाई एवं प्रार्थना की सरकार को सद्बुद्धि दे जिससे हमारी गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले यह हम सभी पंडितों ने गंगा मैया की प्रार्थना की गई इस मौके पर गौ पुत्र सुरेश पुजारी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत, गौ पुत्र धर्मेन्द्र भागवत आचार्य मेंहदी पुर बालाजी, गौ पुत्र हर्ष पण्डित , गौ पुत्र दीपांशु पण्डित , गौ पुत्र जॉनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित के लिए अर्चना की और गंगा मैया से विनती की हे जगत तारनी मैया गौ माता की हालत गंभीर बनी हुई है इस कलयुग में अधर्मी निशाचरों का बोलबाला है जो गौ हत्या कर रहे हैं और करवा रहे हैं आज का मनुष्य इतना मतलबी हो चुका है जो गौ वंश को काट रहा है हिन्दू धर्म और ऊपर से गौ हत्या का कर्म हम सभी गौ पुत्र आपसे अनुरोध करते हैं कि गौ वंश की रक्षा करें तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने जो संकल्प लिया है उसे पूरा करायें।
रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853
