EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तीसरे दिन जिलेभर में साइबर सुरक्षा का संदेश
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    26 Jun 2026 18:13 PM




आलीराजपुर, 26 जून। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला आलीराजपुर के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस ने हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामूहिक क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना आलीराजपुर, आजादनगर, बोरी, नानपुर, उदयगढ़, आम्बुआ तथा चौकी छकतला, बरझर और सेजावाड़ा क्षेत्रों में विशेष जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी निवेश योजनाओं, साइबर ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं डिजिटल लेन-देन के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का सामना करना पड़े तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जिला पुलिस ने बताया कि "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
संदेश :
"सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन"
"सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधों से सुरक्षित नागरिक है।"

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना