EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किसान ट्रेडर्स न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की दूसरी ब्रांच का हुआ शुभारंभ, किसानो में ख़ुशी की लहर
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 45 65
    26 Jun 2026 18:00 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। डिबाई में किसानों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में किसान ट्रेडर्स न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की दूसरी ब्रांच का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के किसान, गणमान्य नागरिक एवं कंपनी के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नई शाखा के शुभारंभ पर विधिवत पूजा-अर्चना कर शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दूसरी शाखा खुलने से क्षेत्र के किसानों को न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरों की खरीद, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स तथा तकनीकी सहायता की बेहतर सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बचेंगे।
शोरूम संचालक अमित चौधरी ने बताया कि उनका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ बेहतर सेवा प्रदान करना है। नई शाखा में न्यू हॉलैंड के विभिन्न मॉडल उपलब्ध रहेंगे तथा ग्राहकों को आकर्षक फाइनेंस योजनाओं और समय-समय पर विशेष ऑफर का लाभ भी मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया तथा किसानों ने नई शाखा के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर अरुण उर्फ़ अन्नू प्रधान, ललित चौधरी, विवेक चौधरी गहना, हिरदेश पाठक, सौरभ राघव, अमित कुमार, निरवेस कुमार, महेश लोधी, संदीप राघव, रोबिन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना