EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुसम्ही बाजार में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकला, कर्बला में हुआ संपन्न
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 65 76
    26 Jun 2026 17:10 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । मोहर्रम  के अवसर पर कुसम्ही बाजार क्षेत्र में पारंपरिक ताज़िया जुलूस श्रद्धा एवं अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए कुसम्ही बाजार, रुद्रापुर,कोठी चौराहा, कुसम्ही कोठी एवं गोबरहियाँ चौराहा सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करता हुआ ग्राम सभा रुद्रपुर स्थित कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताज़ियों को सुपुर्द-ए-खाक (स्थापित) किया गया।
जुलूस के दौरान अंजुमनों द्वारा मातमी धुनों के बीच "या हुसैन" और "अल्लाहु अकबर" के नारे लगाए गए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है और इसकी 10वीं तारीख (आशूरा) को इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय शोक व्यक्त करते हुए ताज़िया जुलूस निकालता है और कर्बला में उसे सुपुर्द-ए-खाक करता है।

पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात रहे और अधिकारियों ने स्वयं जुलूस की निगरानी की। प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना