EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर टीआई अशोक जी पाटीदार ने टीम गठित कर 15 वर्षीय अपहर्ता को किया दस्तयाब
  • 151188310 - SANJAY 0 0
    26 Jun 2026 15:30 PM



महिदपुर T i अशोक जी पाटीदार ने टीम गठित कर 15 वर्षीय अपहर्ता को किया दस्तयाब ,
माता-पिता से नाराज होकर गई थी, आगर मालवा मौसी के पास ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप शर्मा, अति.पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीप सिह ( भापुसे ) , एसडीओपी महोदय श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में गुम बालक/बालिका की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी महिदपुर अशोक पाटीदार के नेतृत्व में टीम गठित कर 15 वर्षीय अपहर्ता को आगर मालवा से सकुशल दस्तयाब किया गया ।
फरियादी अशोक पिता सलग्न गुर्जरवाडिया जाति पारदी निवासी ग्राम रुद्रखेडा ने थाना महिदपुर पर रिपोर्ट किया कि घटना दिनांक 08.06.2026 को उसकी नाबालिग लडकी 15 वर्षीय नाबालिग घर से दुकान जाने का बोलकर गई थी, जो वापस घर नहीं आई, जिसकी आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर मेरी नाबालिग लडकी को ले गया है, सूचना पर थाना महिदपुर पर अप.क्र. 222/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. का कायम कर अनुसंधान में लिया गया।
विवेचना के दौरान अपहर्ता की दस्तयाबी हेतु एक विशेष टीम गठित कर 15 वर्षीय अपहर्ता को दिनांक 25.06.2026 को सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तायबी के पश्चात अपहर्ता से पुछताछ कर बयान लिये गये, जिसने बताया कि मैं अपने माता-पिता से नाराज होकर अपनी मौसी के यहाँ आगर मालवा चली गई थी तथा मेरे साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। 15 वर्षीय अपहर्ता को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया । 15 वर्षीय अपहर्ता की त्वरित दस्तयाबी पर माता-पिता खुश हुए तथा थाना महिदपुर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया ।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना महिदपुर पुलिस टीम निरी.अशोक पाटीदार, उनि. एन.एस. कनेश, उनि. योगिता उपाध्याय थाना नागदा, प्र.आर. नारायणसिंह, आर. संजयसिंह, म.आर. मनीषा, म.आर. दुर्गा की सराहनीय भूमिका रही ।

151188310

महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट कि खास खबर 



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना