EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आई रेड क्रॉस सोसाइटी, राहत सामग्री वितरित
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    26 Jun 2026 15:25 PM



उत्तराखंड उधम सिंह नगर गदरपुर ,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गदरपुर ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए शिवपुर गांव में भीषण अग्निकांड से प्रभावित दो परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। आग लगने की इस घटना में दोनों परिवारों का घर-गृहस्थी का अधिकांश सामान, बर्तन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई थीं।घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गदरपुर की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करते हुए त्रिपाल एवं आवश्यक घरेलू बर्तन वितरित किए गए, ताकि उन्हें कठिन परिस्थितियों में कुछ राहत मिल सके।इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी गदरपुर के अध्यक्ष डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू) ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सदैव मानवता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के मूल सिद्धांत मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता हैं, जिनके आधार पर संस्था समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य करती है।इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राकेश कंबोज, सदस्य डॉ. अनामी विश्वास, दीपंकर मंडल, डॉ. बलवंत सिंह, डॉ. जी.एल. खुराना, अरुण बठला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना