EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर: शादी समारोह से लौट रहे 5 वर्षीय बालक से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 66
    26 Jun 2026 13:05 PM



जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव गांव में मंगलवार देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे बालक को बंधक बनाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। स्वजन के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।गांव निवासी विजय के घर बारात आई थी। इसमें शामिल होने गांव का ही एक पांच वर्षीय बालक भी गया था। रात 11 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी मां खोजने निकली लेकिन वह नहीं मिला। थोड़ी देर बाद वह रोते हुए घर पहुंचा। बताया कि जब वह घर लौट रहा था तो आरोपित उसका मुंह बांधकर जंगल में ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।स्वजन तुरंत उसे उपचार के लिए ले गए और बुधवार को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। घर बताने की बात पर आरोपित द्वारा लात-घूसों से पिटाई करने के साथ न बताने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी सरपतहां कमल किशोर राय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502

 



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना