जौनपुर में गुरुवार की भोर नेवढ़िया और जलालपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। घेराबंदी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला करने पर जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान अरविंद राजभर उर्फ मंगनू उर्फ मेवालाल राजभर निवासी जयरामपुर, मड़ियाहूं के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
