EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मां संतोषी माता के दरबार में सेवा का पुण्य कार्य, श्रद्धालुओं व राहगीरों को वितरित किया गया शीतल शरबत
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    25 Jun 2026 20:14 PM



गर्मी के बीच पुण्य का कार्य, मां संतोषी माता मंदिर में शीतल शरबत वितरण

यूपी प्रतापगढ़। शहर के स्टेशन रोड स्थित सीताराम गली, पश्चिमी सहोदरपुर में स्थित मां संतोषी माता मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और जनसेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच मंदिर परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शीतल शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां संतोषी माता के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। इसके उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों और राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया गया। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके और समाज में सेवा, सहयोग एवं सद्भाव का संदेश प्रसारित हो। शरबत वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। उनका उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करना भी है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मंदिर समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260625201323346544581.mp4

20260625201329787845652.mp4



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना