खेरागढ़ क्षेत्र के मिर्जा पाड़ा मोहल्ले में मोहर्रम के अवसर पर आज बड़े ताजिये की स्थापना श्रद्धा और सम्मान के साथ की गई। ताजिये को क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति रसीद मिर्जा के नेतृत्व में रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी अकीदत पेश की।
ताजिये की व्यवस्था एवं देखरेख में आमिर, दानिश, बॉबी, जमील एवं इंतजार सहित अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर ताजिये की सजावट, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया।
ताजिये की स्थापना के दौरान क्षेत्र में धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मोहर्रम की परंपराओं का पालन करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे और उन्होंने ताजिये के दर्शन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
