EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ में निर्माणाधीन 765 केवी लाइन का तार टूटा, ट्रैक्टर-ट्रॉली चपेट में आई, टला बड़ा हादसा
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    25 Jun 2026 19:50 PM



खेरागढ़ में निर्माणाधीन 765 केवी लाइन का तार टूटा, ट्रैक्टर-ट्रॉली चपेट में आई, टला बड़ा हादसा

खेरागढ़ (आगरा)। बुधवार देर रात खेरागढ़-कागारौल रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन 765 केवी विद्युत ट्रांसमिशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान कागारौल की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरे हुए तार की चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे हिस्से में चली गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे तेज आवाज के साथ निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन का तार नीचे गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली तार में उलझ गई, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और विद्युत विभाग को अवगत कराया।

सूचना पर विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षा की दृष्टि से 33 केवी खेरागढ़ तथा 33 केवी अयेला फीडर का तत्काल शटडाउन ले लिया। एहतियातन उठाए गए इस कदम से किसी भी संभावित करंट दुर्घटना और जान-माल के नुकसान को रोका जा सका। शटडाउन के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति लगभग एक घंटे तक प्रभावित रही।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना खेरागढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को गिरे हुए तार के पास जाने से रोका तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। वहीं विद्युत विभाग की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया और आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी।

खेरागढ़ उपखंड के एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन का तार ढीला होकर नीचे गिर गया था। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोनों फीडरों का शटडाउन लिया गया था। विभागीय टीम द्वारा स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और अब विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

घटना के चलते कागारौल रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस एवं विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई से हालात जल्द सामान्य हो गए। समय रहते की गई सतर्कता और समन्वित प्रयासों के कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना