EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सफाईकर्मी पर जानलेवा हमले से कर्मचारियों में आक्रोश, गिरफ्तारी तक करबला में कार्य बहिष्कार का ऐलान
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    25 Jun 2026 19:47 PM



आगरा। मोहर्रम के मद्देनज़र करबला क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के दौरान एक सफाई कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले से नगर निगम कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने तक करबला क्षेत्र के सफाई कर्मचारी कार्य से विरत रहेंगे। जानकारी के अनुसार, मुगल रोड सुल्तानगंज पुलिया पर सफाई कार्य के दौरान धूल उड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारी विनोद पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दो दांत टूट गए। घटना के बाद घायल कर्मचारी को उपचार एवं शिकायत के लिए थाना न्यू आगरा ले जाया गया।

 उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने आरोप लगाया कि यह घटना सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करती है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को और मजबूत बनाती है। पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य हमलावर अभी भी फरार हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराएं भी मुकदमे में जोड़ी जानी चाहिए। कर्मचारी नेताओं सुन्दर बाबू, चंचल, रोहित लवानिया, मनीष चौहान, शनि चौहान, मोहन गुलजार, हरीबाबू वाल्मीकि और रंजीत सिंह नरवार सहित अन्य ने घोषणा की कि मांगें पूरी न होने तक क्षेत्र में सफाई कार्य बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन की होगी। रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना