EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आयुष्मान योजना प्रकरण में जिलाधिकारी एवं सीएमओ ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 76
    25 Jun 2026 19:41 PM



आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचारित ग्राम अमरपुर निवासी युवक हैदर खान के प्रकरण में आज पीड़ित पक्ष एवं आजाद अधिकार सेना का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बुलन्दशहर से मिला तथा विस्तृत शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि सुधीर नर्सिंग होम एण्ड हार्ट सेंटर, बुलन्दशहर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कराए गए हर्निया ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही मरीज को पुनः गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसे दूसरा ऑपरेशन कराना पड़ा। इसके अतिरिक्त उपचार के दौरान अतिरिक्त धनराशि वसूले जाने, शिकायतकर्ता पक्ष को समझौते हेतु प्रभावित करने के प्रयास तथा जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी गंभीर प्रश्न उठाए गए।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर भी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि शिकायतकर्ता पक्ष एवं संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए बिना उन्हें संतुष्ट दर्शाया जाना जांच की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। संगठन ने मामले की स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से जांच कराए जाने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

 जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए उपलब्ध अभिलेखों, शिकायतों एवं प्रस्तुत तथ्यों की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों का परीक्षण कराया जाएगा तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आजाद अधिकार सेना पीड़ित को न्याय दिलाने तथा आयुष्मान भारत योजना में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन इस प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराकर सत्य को सामने लाने तथा पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य करेगा। रिपोट -  नन्द किशोर शर्मा 151188410

 



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना