EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाईपास निर्माण में मुआवजा न मिलने से आक्रोशित किसानों ने दिया धरना, सीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    25 Jun 2026 19:41 PM



तहसील मुख्यालय पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते आक्रोशित किसान

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। रायपुर तियांई से चिरकुटी बाजार के लिए स्वीकृत हुए निर्माणाधीन बाईपास को लेकर प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने से किसानों का आक्रोश बढ़ता दिख रहा है। गुरूवार को भारतीय किसान आंदोलन के बैनरतले बड़ी संख्या में जुटे प्रभावित किसानों ने तहसील परिसर मे धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानो ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में इस बात पर आक्रोश जताया गया है कि बाईपास के लिए किसानों की जमीन के अधिग्रहण की उन्हें नोटिस नही दी गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रभावित किसानों को मुआवजा न दिया जाना अक्षम्य है। उन्होने कहा कि मुआवजा मिलने तक यदि किसानो के खेत में भौगोलिक परिवर्तन किया गया तब इसका जोरदार विरोध होगा। धरना प्रदर्शन का संचालन जिलाध्यक्ष राकेश गिरि ने किया। इसके बाद किसानो ने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने किसानों को समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर महिला मण्डल अध्यक्ष अनीता गौतम, तहसील इकाई अध्यक्ष गीता देवी, रामदीन, सुभाष, रमेश कुमार यादव, आशीष पाल, दिनेश कुमार, दुर्गेश, राजकुमार, छोटे लाल वर्मा, राजपति, लखपती, कमला देवी, निर्मला आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना