फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। वीएन आईटीआई कॉलेज, पहाड़पुर लालगंज, प्रतापगढ़ में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। संस्थान में प्रतिष्ठित कंपनियों हीरो मोटोकॉर्प एवं स्वराज इंजन्स लिमिटेड द्वारा रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। कंपनी की ओर से आए प्रतिनिधि अनिल नेगी ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया में कुल 21 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 19 छात्रों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। चयनित छात्रों में 12 छात्रों को हीरो मोटोकॉर्प तथा 7 छात्रों को स्वराज इंजन्स लिमिटेड में रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य आनंद गिरि ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को केवल तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए भी सक्षम बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी अपने कौशल और ज्ञान को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शिवम त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, रवि वर्मा, मोहित वर्मा एवं अमर त्रिपाठी सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी प्रत्येक माह कैंपस प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
