EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल की बैठक में न्याय पंचायत समिति का गठन, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 67
    25 Jun 2026 19:23 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी पट्टी, प्रतापगढ़। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा पट्टी तहसील के पृथ्वीगंज न्याय पंचायत अंतर्गत दाऊदपुर कुंडा धाम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, सामाजिक दायित्वों तथा न्याय पंचायत स्तर पर नई समिति के गठन को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री मनीष रावत ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्य एवं समाज में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना के प्रसार का कार्य कर रही है। संगठन का लक्ष्य समाज में एकता, समरसता और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रिन्स बरनवाल ने बजरंग दल की स्थापना, संगठन की कार्यप्रणाली तथा युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बजरंग दल राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को संगठित कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता है। बैठक के दौरान न्याय पंचायत स्तर पर नई समिति का गठन किया गया। जिला मंत्री मनीष रावत द्वारा नवगठित समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके तहत अमर बहादुर गौतम को अध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, रोहित यादव को बजरंग दल संयोजक तथा किशन पाल को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा न्याय पंचायत क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को जोड़कर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला सह संयोजक विनय सिंह, जिला गौरक्षा प्रमुख निहाल सोनी, वतन तिवारी, अम्बरीष सिंह, प्रिन्स गुप्ता, विकास पाण्डेय, अमन रावत, अमित पाण्डेय, नन्हेलाल गौतम, अमन गौतम, रितेश मौर्य, प्रियांशु गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना