EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के दूसरे दिन जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    25 Jun 2026 19:18 PM




आलीराजपुर, 25 जून। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के दूसरे दिन गुरुवार को जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और सामूहिक क्षेत्रों में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में थाना आजाद नगर, बोरी, कठ्ठीवाड़ा, नानपुर, उदयगढ़, जोबट तथा चौकी फुलमाल एवं सेजावाड़ा क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी निवेश योजनाओं तथा साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया।
अभियान के तहत थाना जोबट क्षेत्र में विशेष साइबर रथ रैली का आयोजन किया गया। रैली में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर क्षेत्र में भ्रमण कर साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। प्रतिभागियों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
जिला पुलिस आलीराजपुर ने बताया कि "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।
संदेश:
"सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन"
"सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधों से सुरक्षित नागरिक है।"

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना