आगरा। सिकंदरा ईपीआईपी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अध्यक्ष राजेश खुराना के प्रतिष्ठान पर आत्मनिर्भर, एक प्रयास संस्था द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मीठे शरबत का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में सैकड़ों श्रमिकों, कर्मचारियों, प्रबंधकों और उद्यमियों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई।
संस्था की संस्थापिका नोनिता खुराना ने कहा कि सेवा, सहयोग और मानवता ही समाज को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में अन्नू गुरुंग, अनिल, संदीप, विनोद, गजेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पुनीत पहल की सराहना करते हुए समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
