EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत
  • 151115231 - DILEEP KUMAR YADAV 43 65
    25 Jun 2026 18:46 PM



 

चिकित्सक व कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

खुटहन (जौनपुर), 25 जून। अस्पताल रोड स्थित किरण अस्पताल में उपचार के दौरान छह माह की गर्भवती महिला की मौत हो जाने से स्वजन आक्रोशित हो गये। उन्होंने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक व अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद अस्पताल बंद कर आरोपितों के फरार होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी रिंकू माली की पत्नी लक्ष्मी छह माह की गर्भवती थीं। स्वजनों का कहना है कि गर्भधारण के बाद से उनका इलाज उक्त निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को अचानक पेट में तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि उपचार शुरू होने के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने के बजाय दर्द और बढ़ गया।
स्वजनों के मुताबिक शाम के समय चिकित्सक लक्ष्मी को जिले के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से आधी रात के बाद उन्हें वापस लाया गया और बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। यह सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिवार वालों और अस्पताल पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई।

मृतका के पेट से बच्चे का शव गायब करने का आरोप l

स्वजनों का यह भी आरोप है कि ओपरेशान के दौरान मृत नवजात का शव न तो उन्हें दिखाया गया और न हीं दिया गया। इसी रोड पर स्थित एक पैथोलॉजी जहां मृतका का अल्ट्रासाउंड किया गया था,जब पुलिस जांच पड़ताल को वहां पहुंची तो संचालक ने बताया कि सारा डेटा कंप्यूटर से डिलीट हो गया है।

मृतका के पति रिंकू थाने पहुंच चिकित्सक तथा कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपों के आधार पर गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोट - दिलीप कुमार यादव  151115231



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना