EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गृह मंत्री के सहयोगी रहे अंकुर शर्मा बने भाजपा के मंत्री
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 45 65
    25 Jun 2026 18:15 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले तथा केंद्रीय गृह मंत्री के करीबी सहयोगी रहे जनपद बुलंदशहर के गांव पूठा निवासी अंकुर शर्मा  को पार्टी संगठन में मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
अंकुर शर्मा ने वर्षों तक संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा जनसंपर्क को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नवनियुक्त मंत्री अंकुर शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
अंकुर शर्मा के मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना