यूपी बीजेपी की बहुप्रतीक्षित टीम की घोषणा बृहस्पतिवार को हो गई। जातिगत समीकरण के साथ पार्टी में क्षेत्रीय संतुलन का समन्वय देखने को मिला है। प्रदेश टीम में गोरखपुर बस्ती मंडल के चार नेताओं को जगह मिली है। तीन उपाध्यक्ष में गोरखपुर से डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, देवरिया से कामेश्वर सिंह और गोरखपुर से रमेश सिंह शामिल है। डा धर्मेंद्र सिंह दोबारा उपाध्यक्ष बनाये गए है, जबकि कामेश्वर सिंह किसान प्रकोष्ठ और रमेश सिंह पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रजनी पांडेय को प्रदेश मंत्री बनने का मौका मिला है। रजनी देवरिया की रहने वाली हैं। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511
