केलाखेड़ा । आज केलाखेड़ा में हाइवे पर गणेशपुर पुलिया स्थित चौराहे परभीमसैन निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर लोगों ने मीठे जल शबील एवं चने का प्रसाद वितरित किया।
जानकारी के अनुसार भीमसैन निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में लोगो ने गणेशपुर पुलिया स्थित चौराहे पर शबील लगाकर राहगीरों और वाहनों को रोककर दूध एवं रूहअफजा मिला मिलाकर मीठा जल वितरित किया।इस मौके पर मसाले दार चने का प्रसाद भी वितरित किया।इस मौके पर कांता यादव,कुलदीप कौर, तुलाराम यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सफी अंसारी,बाबा बेअंत सिंह, इमामी अंसारी,विक्की सिंह, डी एल शर्मा शुभम गुप्ता,,जगपाल सिंह,दीक्षांत यादव,अक्षित यादव, अग्रिमा यादव,ज्योति चन्द,अन्दीप कौर,दिग्विजय यादव,दीपक राणा,रामपाल यादव,वेदांत यादव,राजकुमार यादव,नीतू,सार्थक चानना, मानसी छाबड़ा,सविता छाबड़ा, अवध,नवनीत कौर योगिता मेहर,, अभिजोत सिंह, खुशलीन, युवराज आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
रिपोर्ट जिला उधम सिंह नगर से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज विक्की सिंह
