EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कार का साइड मिरर टूटा तो तमंचा से कर दी फायरिंग, मारपीट में 1 घायल- FIR दर्ज
  • 151188511 - FULMATI 34 65
    25 Jun 2026 13:55 PM



 

गुलरिहा क्षेत्र में कार का साइड मिरर टूटने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहन चालक ने अपने घर पहुंचने पर तमंचा से फायर कर दिया, जबकि उसके परिजनों ने विरोध करने वालों पर हमला कर दिया।

 

मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के अशोकनगर बशारतपुर निवासी आनंद विजय अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की शाम करीब 6:30 बजे वह संजय बाबू अग्रहरि और शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ अपनी कार से जंगल पकड़ी से घर लौट रहे थे।
आरोप है कि सोनराइच चौराहे के पास एक वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार का साइड मिरर तोड़ दिया और मौके से निकल गया। इस पर उन्होंने वाहन का पीछा किया और चालक के घर तक पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि वहां चालक, उसके पिता रामप्रसाद यादव और अन्य परिजनों ने उन्हें घेर लिया।
इसी दौरान चालक ने तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। तहरीर के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पास में रखे चैला (लकड़ी के डंडे) से संजय बाबू अग्रहरि के सिर पर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक, उसके पिता रामप्रसाद यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व भूमिका की पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना