EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम आवास के पास सूने घर में चोरी, पिता के निधन पर गए , परिवार को चोरों ने बनाया निशाना
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    25 Jun 2026 13:33 PM



रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह

स्लग - डीएम आवास के पास सूने घर में चोरी, पिता के निधन पर गए , परिवार को चोरों ने बनाया निशाना

गाजीपुर - जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने     आई है । जिलाधिकारी आवास के समीप स्थित सिकंदरपुर मोहल्ले में एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते      हुए , लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया । पीड़ित परिवार के अनुसार, 15       जून 2026 को परिवार के मुखिया के पिता का निधन हो गया था । अंतिम संस्कार एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों      के चलते पूरा परिवार घर बंद कर अपने पैतृक गांव चला गया था । इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर     के पीछे बने रोशनदान के रास्ते घर में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया । परिवार जब वापस लौटा तो घर के अंदर का   नजारा देखकर हैरान रह गया । अलमारी और लॉकर के ताले टूटे हुए थे , तथा उसमें रखे सोने-चांदी     के आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब थे । घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों    से पूछताछ   की , लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी । पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस      को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है । परिवार का कहना है कि इस    चोरी से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है । फिलहाल पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है । वहीं जिलाधिकारी आवास के नजदीक हुई , इस चोरी की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं ।

2026062513324335172468.mp4



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना