EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मैनपुरी के लैगांव में दिनदहाड़े चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर
Link
  • 151188457 - JAYVIR SINGH 54 66
    25 Jun 2026 01:26 AM



 मजदूरी से लौटे युवक के उड़ गए होश, घर से 40 हजार रुपये और आभूषण चोरी

  • किशनी थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात, फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य
  • बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ
  • 1076 पर शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन, पुलिस जांच में जुटी
  • लैगांव में चोरी से दहशत, पीड़ित ने दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना क्षेत्र के ग्राम लैगांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी सोनू सिंह दिवाकर पुत्र वीरेंद्र सिंह दिवाकर रोजाना की तरह सुबह करीब 7:30 बजे मजदूरी करने के लिए सकरावा गए थे। शाम करीब 5:30 बजे जब वह घर लौटे तो बाहर का ताला सही स्थिति में मिला। लेकिन घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि अलमारी के दरवाजे खुले हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है।

जब उन्होंने घर का सामान चेक किया तो सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। इसके बाद छत पर जाकर देखा तो वहां रखा बक्सा भी खुला हुआ था। पीड़ित के अनुसार, बक्से में रखे बच्चों और उनकी पत्नी के आभूषणों के साथ-साथ लगभग 40 हजार रुपये नकद भी चोरी हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनू सिंह ने तत्काल 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देखे जयवीर सिंह शाक्य की रिपोट  151188457

20260625012443231365034.mp4



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना