EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घर में घुसकर लाखों की चोरी, दीवार तोड़कर नकदी व जेवरात ले गए चोर
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 65 76
    24 Jun 2026 19:56 PM



आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बसई में अज्ञात चोरों ने एक मकान की पिछली दीवार तोड़कर घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बसई निवासी हरिओम पुत्र रामवीर सिंह ने खेरागढ़ थाने में दी गई तहरीर में बताया कि देर रात अज्ञात चोर उनके मकान की पिछली दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखी लाखों रुपये की नकदी के साथ तीन महिलाओं की सोने की अंगूठियां, एक पुरुष की सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के बाला-झुमकी तथा चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।

सुबह जब परिवार के लोगों की नजर टूटी हुई दीवार और बिखरे सामान पर पड़ी तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर खेरागढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना