फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण किया हो, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम हो तथा अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। साथ ही आवेदक जनपद का मूल निवासी, बेरोजगार तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा-12 में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा इंबाूंतकूमसंितमनचण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2026 तक कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र की प्रति तथा आय, जाति, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र सहित सभी आवश्यक अभिलेखों की स्वप्रमाणित दो-दो प्रतियां जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रतापगढ़ कार्यालय में 10 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होंगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रतापगढ़ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
