EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, वीरता और स्वाभिमान को किया नमन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 65
    24 Jun 2026 19:50 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में बुधवार को गढ़-मंडला की वीरांगना महारानी दुर्गावती गोंड के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय साहस, पराक्रम और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महारानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने अपने स्वाभिमान, साहस और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए गोंडवाना साम्राज्य की रक्षा की और कभी भी मुगल सत्ता के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया। वक्ताओं ने बताया कि महारानी दुर्गावती का जन्म चंदेल राजवंश में हुआ था तथा उनका विवाह गोंडवाना के राजा दलपत शाह से हुआ था। पति की असामयिक मृत्यु के बाद उन्होंने अपने पुत्र वीर नारायण को सिंहासन पर बैठाकर स्वयं शासन की बागडोर संभाली और कुशल प्रशासन का परिचय दिया। मुगल बादशाह अकबर के सेनापति आसिफ खान द्वारा गोंडवाना पर आक्रमण किए जाने पर रानी दुर्गावती ने स्वयं सेना का नेतृत्व करते हुए युद्ध किया। युद्ध में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा हेतु वीरगति प्राप्त की। सभा में मौजूद नेताओं ने कहा कि महारानी दुर्गावती का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन महिलाओं के साहस, नेतृत्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है। आज भी देश उनके अदम्य शौर्य और राष्ट्रप्रेम को सम्मान के साथ याद करता है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष पाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रामबहादुर पटेल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, अनिल मौर्या, वकार अहमद, समीम खान, अनिल गौतम, मो. असलम, अनाम अहमद, तौफीक आलम, फैजान खान, संदीप पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में महारानी दुर्गावती के शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना