लालगंज में एसडीएम को ज्ञापन सौपते भारतीय ब्राम्हण परिवार संगठन के पदाधिकारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। बिहार प्रदेश के भोजपुर बिलौटी गांव में इनकाउंटर मे मारे गये भरत भूषण तिवारी के परिजनो को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय ब्राम्हण परिवार संगठन ने बुधवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो ने नारेबाजी के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र मधुवनी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय शुक्ल समाजसेवी की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित सौपे गये ज्ञापन मे भरत भूषण के इनकाउंटर के मामले मे आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग उठाई गयी है। वही संगठन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर जोर दिया है। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने ज्ञापन को राष्ट्रपति कार्यालय भेजवाये जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, विधिक सलाहकार आलोक मिश्र, मण्डन मिश्र, अवधेश शुक्ल, देवेन्द्रमणि त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, ललित त्रिपाठी, राहुल तिवारी, अभय कुमार पाण्डेय, अनूप त्रिपाठी, अतुल मिश्र, संकटा प्रसाद मिश्र, हृदय मिश्र, आलोक शुक्ला, संजय पाण्डेय, राजकुमार द्विवेदी, केके शुक्ला, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी, राज त्रिपाठी, सोनू तिवारी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
