EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा खामियों पर मांगा जवाब
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 34 54
    24 Jun 2026 10:22 AM



जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने भारत लाइब्रेरी, दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट और सक्सेस पाठशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा, प्रवेश-निकास व्यवस्था, विद्युत और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।

दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट में कई गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं। यहां इलेक्ट्रिकल वायरिंग, कंट्रोल प्वाइंट और फायर अलार्म व्यवस्था में कमियां पाई गईं। साथ ही संस्थान का मुख्य प्रवेश मार्ग बेसमेंट से होकर तीसरी मंजिल तक होने के कारण आपात स्थिति में छात्रों की सुरक्षित निकासी मुश्किल बताई गई।

 जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी, लेकिन संस्थान से संचालन और सुरक्षा मानकों को लेकर जवाब मांगा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 वहीं सक्सेस पाठशाला में फायर सेफ्टी व्यवस्था संतोषजनक मिली, जबकि भारत लाइब्रेरी में भी कुछ कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संस्थानों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और समय-समय पर अग्निशामक यंत्रों के नवीनीकरण पर जोर दिया। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना