फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। बड़े मंगल के पावन अवसर पर कायस्थ परिवार की ओर से रोडवेज बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने शरबत ग्रहण कर आयोजकों के प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने सेवा भाव के साथ शरबत वितरण में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अमितेंद्र श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव, विश्वदीपक श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव, किरण बाला श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, रितिक श्रीवास्तव, सिसु श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, अमन , अयनांश ,पांडेय, दिव्यांश श्रीवास्तव, समर, सक्षम ,सोनाक्षी श्रीवास्तव, मानसी श्रीवास्तव, अभिनव , बांटी, सुशांत, आकाश, रौनक श्रीवास्तव, प्रभात एकेडमी के प्रबंधक डॉ. प्रभात शर्मा, हरदेव सिंह, सूबेदार, एस.पी. मिश्रा, आस्तोष मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव, कालिंदी पांडेय, उर्मिला श्रीवास्तव तथा प्रेम श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के बीच प्रसाद एवं शरबत ग्रहण किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
