EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तानों से तंग आकर भांजी ने मामी की गला रेतकर की थी हत्या, परिवार से दूर रहती थी; शरीर पर मिले थे निशान
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    23 Jun 2026 16:24 PM



 

 गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के जंगल बब्बन में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की भांजी ने ही उसके तानों से तंग आकर सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जंगल में महिला का रक्तरंजित शव मिला था। उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर टोला शिवपुर निवासी 65 वर्षीय शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय जयराम के रूप में हुई थी। शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले थे। रविवार को शव की पहचान होने के बाद परिजनों ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं।
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और परिजन से पूछताछ के बाद शारदा की भांजी महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के रामपुर टोला निवासी राधिका पासवान पत्नी किशोरी को हिरासत में लिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में राधिका ने बताया कि वह परिवार से दूर रहती थी, इसी बात को लेकर अक्सर शारदा ताने मारा करती थी।
उसने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी सास के ब्रह्मभोज में शारदा आई थी। उस दौरान भी उसने सभी रिश्तेदारों के सामने ताना मारा और जलील किया। राधिका ने बताया कि वह इससे परेशान हो गई थी। इसीलिए उसने शारदा को मारने का साजिश रची
उसने 20 जून की सुबह शारदा को कॉल कर बताया कि उसने अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखा है। शादी की बात के लिए कैंपियरगंज चलना है। इसपर वह तैयार हो गई। वह ऑटो से कैंपियरगंज जा रहे थे। इसी दौरान जंगल बब्बन के पास शौच के लिए उतर गईं। दोनों जंगल में करीब 100 मीटर अंदर गईं। वहां पर राधिका ने शारदा पर सब्जी वाले चाकू से हमला कर दिया।
दोनों में संघर्ष हुआ लेकिन राधिका ने चाकू से अपनी मामी के गले पर वार कर दिया और वह नीचे गिर गई। इसके बाद वह उसके शरीर से गहने और मोबाइल फोन लेकर भाग गई। घटनास्थल पर पुलिस को दो तरह की चूड़ियां मिलीं जिससे ये आशंका जताई गई कि वारदात में कोई महिला शामिल थी।


राधिका के पति, बेटा और बेटी तिवारीपुर इलाके के इलाहीबाग में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। वह रामपुर में अकेले रहती थी। शारदा के चार बेटे और दो बेटियां है। सभी बाहर रहते हैं। बड़ी बहू किरन यहां रहती है। किरन की तहरीर पर ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने राधिका के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक जोड़ा चांदी का पायल, चांदी की दो अगूंठी, दो सोने के कान के टप्स, एक सोने की कील, एक ओम बना हुआ सोने का लाॅकेट और दो टुकड़े में टूटी हुई सोने की चेन व एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है।

कैंपियरगंज में महिला की हत्या उसकी भांजी ने की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।- ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना