EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में उमस भरी भीषण गर्मी का प्रकोप, 4-5 दिन राहत नहीं
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 0 0
    23 Jun 2026 11:24 AM



जौनपुर। उमस भरी गर्मी से जनपद के लोगों को अभी 4 से 5 दिन राहत नहीं मिलने वाली है। सप्ताह के अंत तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। सोमवार को सुबह हुई बूंदाबांदी से उमस और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बना रहा।राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी चार से पांच दिन तक गर्मी सभी को सुलझाएगी। मौसम शुष्क रहेगा और भीषण गर्मी व हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। सप्ताह के अंत में कुछ बदलाव की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। रात में बादलों के साथ ही दिन में भी बादलों की आवाजाही के कारण रात के समय भी उमस का असर देखने को मिला। बढ़ते तापमान से बचाव और सावधानी बरतने की जरूरत है।सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। 1136 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। ज्यादातर मरीजों में बुखार, पेट की समस्या और डिहाइड्रेशन की शिकायत मिल रही है। 14 नए मरीज भर्ती किए गए है। अस्पताल की ओपीडी में गर्मी के चलते दबाव पढ़ रहा है। गर्मी के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दोपहर के समय सड़कें सूनी रहीं। दुकानदार भी ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। धूप ऐेसी रही कि शाम पांच के बाद तक सड़कों से आग निकलती रही है। डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि गर्मी का तेवर बढ़ रहा है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

मछलीशहर: आसमान में हल्के बादल दिखाई दिए और थोड़ी बूंदाबांदी भी हुई। इस बीच तेज उमस रही। दिन चढ़ने के साथ बादल आसमान से ग़ायब हो गए। धूप ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। दोपहर तक सड़कों पर वाहनों की संख्या घट गई। मछलीशहर कस्बे के मुंगराबादशाहपुर चौराहे और मड़ियाहूं तिराहे पर पेड़ों के नीचे छाए में राहगीर बैठे रहे। कुछ लोग सिर ढककर साइकिल और बाइक से जाते दिखे।

 

---------------

 

तापमान न्यूनतम और अधिकतम

 

 

 

14 जून--29 29

 

15 जून--40 30

 

16 जून--41 28

 

17 जून--41 31

 

18 जून--41 31

 

19 जून--42 32

 

20 जून--41 31

 

21 जून--41 32

 

22 जून--41 31



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना