फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितमपुर स्थित मां नेपाली भगवती धाम में आयोजित नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, चार पहिया वाहन तथा गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।
कलश यात्रा मां नेपाली भगवती धाम से प्रारंभ होकर गौरीशंकर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मां गंगा का पूजन किया गया। इसके पश्चात महिलाओं ने कलश में गंगाजल भरकर सिर पर धारण किया और भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कादीपुर चौराहा, चौबेपुर, चंद्रावती एवं ढाका मार्ग से होते हुए पुनः मां नेपाली भगवती धाम स्थित यज्ञ स्थल पहुंची।
अयोध्या से पधारे संत राजेन्द्र दास महाराज के सानिध्य में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 22 जून से 30 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 23 जून से सतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा। प्रतिदिन प्रातः यज्ञ एवं सायं 4 बजे से 8 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 29 जून तक किया जाएगा। इसके बाद पूर्णाहुति संपन्न होगी।
संत राजेन्द्र दास महाराज ने बताया कि 30 जून को क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सुख, समृद्धि, विश्व शांति तथा भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने की कामना के साथ इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ में विश्व कल्याण एवं मानवता की रक्षा के लिए विशेष आहुतियां भी दी जाएंगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
2026062308063318588625.mp4
20260623080919782233426.mp4
20260623081232919683541.mp4
20260623081259911111553.mp4
20260623081325580774111.mp4
