EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवा और संगठन से राष्ट्रीय पटल पर पहुंचीं बयाना की मनीषा अग्रवाल
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    22 Jun 2026 18:36 PM



बयाना- अग्रवाल समाज के सामाजिक और सेवा कार्यों में सक्रिय कल्याण कॉलोनी निवासी मनीषा अग्रवाल को अखिल भारतीय महिला अग्रवाल महासभा में राष्ट्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनीत होने की सूचना मिलते ही बयाना कस्बे सहित पूरे अग्रवाल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजजनों ने मनीषा अग्रवाल के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी और फूल-मालाओं से स्वागत किया। विभिन्न संगठनों व गणमान्य लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मनीषा अग्रवाल ने इस दायित्व को समाज की सेवा का अवसर बताते हुए कहा कि महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का कहना है कि मनीषा अग्रवाल पहले से ही जिला अग्रवाल महासभा में महिला उपाध्यक्ष के पद पर रहकर समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं। उनके कुशल नेतृत्व और संगठन क्षमता के कारण ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीषा अग्रवाल विनय कुमार अग्रवाल की धर्मपत्नी हैं जो कि सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनके द्वारा संचालित श्री कल्याण फाउंडेशन संस्था के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की मदद के कई कार्य किए जा रहे हैं। परिवार व समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि मनीषा अग्रवाल राष्ट्रीय मंत्री के पद पर रहकर महिला उत्थान और सामाजिक कार्यों को नई पहचान देंगी।



Subscriber

188764

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना