EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ तहसील परिसर मे ई - रजिस्ट्रीकरण के विरोध मे खेरागढ़ अधिवक्ता बार के द्वारा जोरदार विरोध प्रर्दशन रवीन्द्र जायसवाल मंत्री का किया पुतला दहन
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 32 54
    22 Jun 2026 15:45 PM



 

खेरागढ़। खेरागढ़ कस्बा स्थित तहसील कार्यालय -प्रांगण में रजिस्ट्री को ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था बदलने रजिस्ट्री के लिए विभाग द्वारा अधिकृत सेंटर प्राइवेट कर्मचारियों/ अधिकृत एजेंसियों /फर्मों को दिए जाने के अधिवक्तागण भारी विरोध देखने को मिल रहा है बार एसोसिएशन खेरागढ़ के अधिवक्ताओं की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा विरोध स्वरूप मंत्री का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जून 2026 से बार एसोसिएशन खेरागढ़ ई-रजिस्ट्रीकरण नीति का लगातार विरोध कर रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह व्यवस्था उनके कार्यक्षेत्र और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। अधिवक्ताओं ने इस नीति को "काला कानून" बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने एक नारी पर अत्यधिक जोर दिया हमसे जो टकराएगा चूर चूर हो जाएगा । अधिवक्ताओं ने बताया कि सबसे ज्यादा हानि स्टांप वेंडर, दस्तावेज लेखक, अधिवक्तागढ़ सीधा नुकसान हुआ है 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम सिंह सिकरवार एवं कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील प्रांगण में एकत्र हुए और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि उनका विरोध प्रदर्शन और हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था पर पुनर्विचार कर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने की मांग की। तहसील परिसर में चल रहे इस आंदोलन के कारण रजिस्ट्री एवं अन्य संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पुतला दहन करने एवं नारेबाजी करने में तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे जोगेंद्र परमार, रानू परमार, लाखन सिंह बघेल,भरत, हरिशंकर मुदगल, कोमल सिंह, के. के कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह सिकरवार, विक्रम सिंह, भूरी सिंह राजपूत, दीवान सिंह, रविंदर, अरविंद, कन्हैया, मनोज तोमर तमाम अधिवक्तागढ़ उपस्थित रहे अधिवक्ता सहायक सोरन सिंह बघेल, गौरव बघेल, सुलेमान अब्बासी आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना