EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विकास भवन में प्रदर्शनी संपन्न, केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां प्रदर्शित
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 66
    22 Jun 2026 14:30 PM



जौनपुर में भारत सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत विकास भवन परिसर में आयोजित विकास प्रदर्शनी का समापन हो गया।

 

प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों को चित्रों, होर्डिंग्स और प्रदर्शन सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। अंतिम दिन मदरसों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 

इस दौरान आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सृजन, नमामि गंगे योजना, गोमती रिवर फ्रंट, मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, अग्निशमन केंद्रों के भवन निर्माण और बदलापुर बस स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी दी गई।

 

योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पुस्तिकाएं और पंपलेट भी वितरित किए गए। वहीं सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार अब्दुल राशीद ने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक