EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह स्वास्थ्य वृद्धि को लेकर हुआ योगाभ्यास
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    21 Jun 2026 20:58 PM



सरस्वती विद्या मंदिर में योगाभ्यास करते लोग

भागवतदत्त बालिका महाविद्यालय में हुए योगाभ्यास में शामिल लोग

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज,प्रतापगढ़। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी संस्थानों समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सुबह योगाभ्यास हुआ। नगर के दीवानी वार्ड में सिविल अदालत परिसर में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ0 कुवर मल्लिकार्जुन तथा सिविल जज अशोक कुमार के संयोजन में न्यायिक कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं ने योगाभ्यास किया। नगर स्थिति सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में वृ़द्वि के लिए योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। प्रोटोकाल प्रशिक्षक बृजेन्द्र पाण्डेय तथा संचालक जय प्रकाश सरस ने शारीरिक अंगों का चालन अभ्यास, प्राणायाम आसन की क्रिया करायी। इस मौके पर तहसीलदार गरिमा वर्मा, नायब तहसीलदार पंकज कुमार, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र, प्रधानाचार्य प्रदोष नारायण सिंह, निदेशक आचार्य रामअवधेश मिश्र, ऊषा पाण्डेय, अनिल शुक्ला, महेन्द्र कुमार, उदय प्रताप, रामलोचन त्रिपाठी, माधुरी सिंह, रेखा देवी, मीरा, भानु प्रताप सिंह आदि रहे। वही अझारा स्थित भगवतदत्त बालिका महाविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा छात्राओं व शिक्षिकाओं समेत विभिन्न लोगों को योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह ने योग को दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।कार्यक्रम का शुभारम्भ संरक्षक प्रकाश चन्द्र मिश्र ने किया। इस मौके पर डॉ0 लक्ष्मी कांन्त द्विवेदी, कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 प्रतिमा उपाध्याय, राहुल सिंह, डॉ0 रेखा पाण्डेय, रामचन्द्र पाण्डेय, रामकृष्ण शुक्ल, सरिता तिवारी, दुर्गेश शुक्ल, उदय पाण्डेय, शुभम श्रीवास्तव, इमरान खां, कमलेश विश्वकर्मा, ऋषिकेश पाण्डेय आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना