वाराणसी । अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर *"स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)"* विषय पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग विशेषज्ञ श्री आदित्य कुमार, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा योग के वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों से अवगत कराया तथा नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर आईयूसीटीई के निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। आज के बदलते जीवन परिवेश में योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर हम शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ समाज और संतुलित जीवन के निर्माण का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. हरेंद्र राय, डॉ. ओ. पी. सिंह सहित काशी के अन्य गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।। रविन्द्र गुप्ता
