EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व योग दिवस पर स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    21 Jun 2026 20:35 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी करपात्री जी इंटरमीडिएट कॉलेज, रानीगंज में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत रानीगंज की अध्यक्ष मीरा गुप्ता, प्रतिनिधि बद्री प्रसाद गुप्ता सहित नगर पंचायत के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग आज के समय में स्वस्थ और निरोग जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि यदि निरोग रहना है तो योग को जीवन का नियमित हिस्सा बनाना होगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ के पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) एवं तहसील रानीगंज लीगल एड क्लीनिक के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। योगाभ्यास के उपरांत प्रतिभागियों को पोहा, अंकुरित चना एवं गुड़ का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में शिक्षक सुनील कुमार उपाध्याय, रामनाथ पांडेय, रमेश पांडेय सहित नगर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं पीएलवी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। विश्व योग दिवस का यह आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का भी प्रेरक संदेश दे गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना