EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पांच हजार के गुप्त दान से थाना कोतवाली सदर बलिया द्वारा प्रदत्त अज्ञात हिन्दू पुरुष शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 54 65
    21 Jun 2026 18:10 PM



यूपी बलिया । देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायंकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

 

   बताया गया कि थाना कोतवाली सदर जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 406/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 21.06.2026 को अपराह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम बलिया के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह व्यास उर्फ़ चौसठ वाले चाचाजी की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

   अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च UTR:182707947453,UTR:724482311770 एवं UTR:573354646914के द्वारा संस्था के खाते में पांच हजार रुपए भेजकर गुप्त दान के रुप में सहर्ष वहन किया गया।

     बताते चलें कि उक्त अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव थाना कोतवाली सदर बलिया पुलिस को दिनांक 17 जून 2026 को रात्रि 10 बजे जिला चिकित्सालय बलिया में इलाज के दौरान मृत होने पर प्राप्त हुआ था।

     

     

     

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर देवाश्रम बलिया के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर सिंह व्यास देवाश्रम अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह सदस्य संतोष पासवान व शव वाहन चालक प्रीतम राजभर सहित चंद्रशेखर डोम सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह  151173894



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना